कोटा में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ कोटा (रजि.) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिसमें आगामी चार वर्षों (2026-2030) के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी ललित भट्ट की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में मोहम्मद शफी अध्यक्ष, दशरथ सिंह शेखावत महासचिव तथा विनोद कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी ने जिले में ताइक्वांडो के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने, नियमित प्रतियोगिताओं के आयोजन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को अवसर दिलाने का संकल्प लिया। आम सभा में खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल करते हुए एथलीट आयोग का भी गठन किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में कोटा ताइक्वांडो के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
Ladpura, Kota | Jun 13, 2026