खंडवा में बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। बाइक सवार दंपती और उनका बेटा ट्रॉली के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथों से ट्रॉली उठाकर पति और बेटे को बचा लिया जबकि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है।