पटियाली: हीरा नगला में एसडीएम और सीओ की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर कच्ची शराब बरामद, 2000 लीटर लहन नष्ट, कई ठिकाने ध्वस्त
होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में पटियाली क्षेत्र के नगला हीरा के जंगल में छापेमारी कर दर्जनों अवैध ठिकाने नष्ट किए गए। पुलिस ने करीब 100 ली. कच्ची शराब बरामद की और 2000 ली. लहन मौके पर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पटियाली SDM, CO, तहसीलदार, आबकारी और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।