घोड़ाडोंगरी: मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बनने पर मंगल सिंह धुर्वे का सम्मान, विधायक गंगा उइके ने दिए पुष्प
मंगलवार सुबह 9 बजे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह धुर्वे को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।