मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में नशेड़ियों ने गोमती तोड़कर ₹5000 नगदी सहित सामान चुराया, पुलिस छानबीन में जुटी
राजगढ़ थाने के खटखरिया गांव निवासी रोशन व प्रदीप सेमरा गांव में नहर के पुल के पास गोमती में दुकान चलाते हैं रोज की भांति सोमवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए मंगलवार सुबह 9:00 जब दुकान खोलने पहुंचे तो गोमती टूटी हुई थी तथा गोमती के गल्ले में रखा हुआ लगभग ₹5000 चोरी हो गए थे पीड़ित ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।