जसवंतनगर: जसवंतनगर में हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल संपन्न, अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी
दरगाह हजरत वहादुर शाह बाबा का सालाना गुशल और कुल शरीफ गुरुवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़ी और देश में अमन-चैन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। सालाना गुशल की रस्म मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में अदा की गई। मजार शरीफ को गुलाब जल और संदल के मिश्रण से स्नान कराया गया, जिसके बाद सुगंधित इत्र लगाया।