गोरखपुर: 7 वर्षीय बच्ची के पेट से निकला बालों का विशाल गुच्छा, परिजन और डॉक्टर हैरान, समय पर सर्जरी कर मासूम की बचाई जान
सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल,गोरखपुर के डाक्टरो ने 7 वर्षीय बच्ची के पेट से सर्जरी के माध्यम से बालों का एक विशाल गुच्छा निकाला गया।बच्ची को कई महीनों से लगातार पेट दर्द, उल्टी, भूख न लगना,कमजोरी और वजन कम होने जैसी समस्याएं थीं।परिजन उसे सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे,जहां डाक्टरो की टीम ने सर्जरी कर बालो का एक विशाल गुच्छा बच्ची के पेट से निकाला है