सूरजपुर: शिवनंदनपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में चुनावी माहौल के बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आमजन से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रचंड विजय दिलाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।