कासगंज: डीएम ने सहावर गेट स्थित वृद्ध आश्रम में रक्षाबंधन पर्व मनाया, वृद्ध माताओं और बहनों से बंधवाई राखी
शनिवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सहावर गेट नई हवेली स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वहां मौजूद माता बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया। जिलाधिकारी ने वृद्ध जनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। वृद्ध आश्रम में बनने वाले खाने को स्वयं खाकर चेक किया। वृद्ध आश्रम के कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।