कासगंज: सोरों में रक्षाबंधन पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में किया गंगा स्नान, सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े इंतजाम
सावन माह के अंतिम दिन रक्षाबंधन पर्व पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में तीर्थ नगरी सोरों पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। गंगा स्नान के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए। सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने गंगा घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।