कासगंज: जिले में एसपी ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, प्रवेश राणा बने कासगंज कोतवाली प्रभारी
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल किया है। जिसमें निरीक्षक लोकेश भाटी को कासगंज से प्रभारी निरीक्षक पटियाली बनाया है। प्रवेश राना को प्रभारी निरीक्षक सहावर से प्रभारी निरीक्षक कासगंज बनाया गया है। निरीक्षक चमन कुमार को सहावर थाना प्रभारी बनाया गया है।