कासगंज: दतलाना पुख्ता गांव में मंदिर के गेट में आ रहे करंट की चपेट में आकर 60 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
घटना कासगंज जिले की कोतवाली सोरों क्षेत्र के गांव दतलाना पुख्ता की है। जंहा शनिवार सुबह 9 बजे 60 साल के बृद्ध सुगड़ सिंह घर से गांव के मंदिर में पूजा करने गए थे। तभी अचानक मंदिर के लोहे के गेट में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर बृद्ध की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक बृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।