बिशुनपुरा: विशुनपुरा के पतिहारी में बालू लदा हाइवा खाई में गिरा, बड़ा हादसा टला
गढ़वा जिले के के विशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पतिहारी गांव के टेढ़ी मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बालू लदा एक अनियंत्रित हाइवा सड़क से करीब 15 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया और एक मकान की चारदीवारी को तोड़ते हुए रुक गया। गनीमत रही कि पास स्थित रिहायशी मकान इस दुर्घटना की चपेट में आने से बच गया, जिससे भारी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।