लापुंग: लापुंग में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Lapung, Ranchi | Apr 27, 2026 लापुंग प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते आमजन का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग पर देखने को मिल रहा है। पेयजल की समस्या भी कई इलाकों में गहराने