झांसी: झांसी के युवक ने मथुरा में पत्नी को गोली मारकर हत्या की, बाद में खुद को भी मारी गोली, पति ने की थी 2 लव मैरिज
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2026 बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन स्थित गांधी पार्क के पास रहने वाली प्रेमवती ने बताया कि उनका बेटा मिथुन गाड़ी चलाता था। उसकी सगी बुआ दतिया के बसई थाना क्षेत्र में रहती हैं। मिथुन का अक्सर वहां आना-जाना लगा रहता था। मिथुन का अपनी बुआ की बेटी पुख्खन से अफेयर हो गया था जिसके बाद 5 साल पहले दोनों ने भागकर शादी कर ली दानो शादी के बाद दिल्ली में रहने लगे थे।