फुलवारी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान) परिसर स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन कर रहे छात्रों से संवाद किया