डुमरा: चांद के दीदार के बाद सीतामढ़ी में मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का पर्व, डीएसपी ने कहा- शहर की सुरक्षा की गई चाक चौबंद
सीतामढ़ी में चांद के दीदार के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीतामढ़ी शहर में जगह-जगह दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। सीतामढ़ी एसपी और डीएसपी खुद सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं।