जौनपुर: नकल की शिकायत पर परीक्षा केंद्र किया गया निरस्त, परीक्षार्थियों का हुआ स्थानांतरण
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर स्थित महाबली बालचंद्र महाविद्यालय, सदरपुर बुद्धूपुर के परीक्षा केंद्र को नकल की शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इस केंद्र पर परीक्षा दे रहे सभी छात्रों को दूसरे महाविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।