फूलपुुर: प्रयागराज में तमंचा लहराते बाइक सवार युवकों का वीडियो हुआ वायरल
प्रयागराज में बाइक सवार युवकों द्वारा खुलेआम तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो फूलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक हसनैन हत्याकांड के आरोपी हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सोमवार 01 बजे वीडियो सामने आया।