ब्यावरा: अतरालिया में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण
Biaora, Rajgarh | Apr 18, 2026 ब्यावरा के अतरालिया में 20 अप्रैल को दांगी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी सहित समाज के जिला अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम स्थल का निर्माण किया गया।