पखांजूर: प्राथमिक शाला पीवी 48 राधानगर में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, अव्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लाक केप्राथमिक शाला पीवी 48 राधानगर के स्कूल भवन जर्जर होने से बच्चों को बैठने की जगह नही है। पिछले दिनों आई आंधी तूफान ने स्कूल का छप्पड़ उड़ा ले गया है । ग्रामीणों के कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नही किया । जिससे नाराज ग्रामीणों ने आज स्कूल में ताला जड़ दिया है ।