अनूपगढ़: रतनगढ़ के एक व्यक्ति ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया
रतनगढ़ में रहने वाले लूणकरण पंडित ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार लूणकरण ने आरोप लगाया है कि गांव 3 एनडी में रहने वाले लक्खा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी कृषि भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।