रहुई: उत्क्रमित उच्च +2 विद्यालय मई फरीदा कीचड़ भरे रास्ते से जाने को मजबूर बच्चे, वर्षों बाद भी नहीं बनी विद्यालय की सड़क
Rahui, Nalanda | Jul 10, 2026 रहुई प्रखंड के मई-फरीदा पंचायत के मई गांव स्थित उत्क्रमित उच्च +2 विद्यालय मई-फरीदा तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता आज भी कच्चा है। विद्यालय तक जाने के लिए केवल एक ही रास्ता है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद उसका पक्कीकरण नहीं हो सका है। इसका खामियाजा प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार, अरुण