अनूपपुर: जमुना कॉलरी में महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना कॉलरी वार्ड क्रमांक-07 स्थित बंकिम बिहार के सामने एक 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जानकीबाई गोड़ के रूप में हुई है।