चकाई: चकाई में मैट्रिक परीक्षा केंद्र का डीपीओ ने लिया जायजा, दिए कई निर्देश
Chakai, Jamui | Jan 25, 2025 डीपीओ माध्यमिक शिक्षा मानस मिलिंद ने शनिवार को दो बजे चकाई बाजार स्थित एसके प्लस टू हाई स्कूल एवं परियोजना बालिका प्लस टू हाई स्कूल में बनाए गए मैट्रिक परीक्षा केंद्र पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक से बिजली ,पानी ,शौचालय ,सफाई, बेंच , डेस्क सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।