शामली: थानाभवन के दुकानदारों ने शामली तहसील पहुंचकर टैक्स वृद्धि के खिलाफ उठाई आवाज, ईओ के सामने जोड़े हाथ
Shamli, Shamli | Apr 18, 2026 शनिवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान थानाभवन के दुकानदार शामली तहसील पहुंचे। यहां पर सीडीओ के समक्ष टैक्स वृद्धि का मुद्दा उठाया। सीडीओ के निर्देश पर ईओ थानाभवन भी मौके पर पहुंचे, जिनके सामने दुकानदार हाथ जोड़ते नजर आए। दुकानदारों ने बताया कि भारी टैक्स वृद्धि का बोझ कस्बे के लोग सहन नही कर पाएंगे।