नबीनगर: टंडवा की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, 'अतिक्रमण हटाओ, गांव बचाओ' की गुहार
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक टंडवा गांव आज बदहाली की मार झेल रहा है। कभी अपनी पहचान और परंपरा के लिए मशहूर रहा यह गांव अब अतिक्रमण और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने अब प्रशासन से सीधे हस्तक्षेप की मांग करते हुए रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से गुहार लगाई है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भेजे