विष्णुगढ़: बेडम में कलश यात्रा के साथ माता मनसा देवी प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
बेड़म में कलश यात्रा के साथ माता मनसा देवी प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। टाटीझरिया के डुमर पंचायत अंतर्गत बेड़म गांव में सोमवार को भक्ति और उत्साह के साथ तीन दिवसीय माता मनसा देवी प्राण-प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।