बरेली: मुसलमानों से सपा छोड़ने की अपील, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी का बड़ा सियासी धमाका, 2027 चुनाव पर दिया नया संदेश
बरेली से बड़ी सियासी खबर सामने आई है। मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के नाम खुला पत्र जारी कर 2027 विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताया है। मौलाना ने अपने पत्र में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर वोट लेती है, लेकिन मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बोलने से