मोहनलालगंज: गोसाईगंज में अधिवक्ता से लूट, साइकिल फेंककर रोकी गई गाड़ी, ₹50 हजार व चेन लूटी गई
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ता अभिषेक यादव के साथ मारपीट व लूट की वारदात हुई। मोहनलालगंज से लौटते समय इंदिरा नहर के पास बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे साइकिल फेंककर गिरा दिया। इसके बाद 6-7 हमलावरों ने असलहा दिखाकर 50 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी।