इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 24 सितंबर 2025 को दर्ज कांड संख्या 176/25 में आरोप था कि पूर्व विवाद को लेकर सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।