पत्थलगांव: फारसाटोली में छोटे साले और भाभी ने मिलकर जीजा की पिटाई कर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
जशपुर जिले के चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम फरसाटोली में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे साले और उनकी भाभी द्वारा जीजा की बेरहमी से पिट पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल जीजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।