फतेहगढ़ साहिब (पंजाब):
सतलोक आश्रम खमाणो में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा को समर्पित निःशुल्क खूनदान कैंप और देहदान संकल्प कैंप का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया, वहीं अनेक लोगों ने मृत्यु के उपरांत देहदान का संकल्प भी लिया।
सतलोक आश्रम में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य समाज में रक्तदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। चिकित्सकों की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की गई और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच भी की गई।
आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय आध्यात्मिक समागम के दौरान विशाल भंडारा, सत्संग, समाज सुधार से जुड़े संदेशों के साथ-साथ ऐसे जनकल्याणकारी सेवा कार्य भी आकर्षण का केंद्र बने। श्रद्धालुओं ने इसे मानवता की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
#SantRampalJiMaharaj #SatlokAshram #Khamano #BloodDonation #BodyDonation
Gohana, Sonipat | Jul 10, 2026