बाह: बटेश्वर में कॉरिडोर निर्माण के दौरान हवन कुंड का गुम्मद गिरा, बड़ा हादसा टला
बटेश्वर क्षेत्र में बन रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माणाधीन हवन कुंड का गुम्मद अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुम्मद का इस तरह ग