हरदोई: सेमरा चौराहे पर शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, सीओ अजीत चौहान ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026 सुरसा क्षेत्र के काहटरा गाँव के पास नहर की पटरी पर शुक्रवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार की शुक्रवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सीओ अजीत चौहान ने बताया मृतक के परिजनों ने सेमरा चौराहे पर शव दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 4 आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है।