शमशाबाद: बरखेड़ा जागीर में एसडीएम ने ग्रामीणों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई
कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार, शमशाबाद तहसील के ग्राम बरखेड़ा जागीर में पर्यावरण और मिट्टी के संरक्षण हेतु एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम अजय प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार दर्शन लाल नेगी ने किसानों को नरवाई (फसल अवशेष) जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। एसडीएम ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की सलाह देते हुए