दमोह शहर के मुश्की बाबा क्षेत्र अंतर्गत कुएं में लापता युवक रूपेश आठिया का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के सम्बन्ध में सीएसपी एच आर पांडे ने रविवार शाम 6 बजे बताया मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के मुख्य कारणों का खुलासा किया जाएगा।