सीतापुर: बंगरहा में दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहु को उतारा मौत के घाट, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
जनपद के रेउसा थाना क्षेत्र के बंगरहा गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहु को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए थे। मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी मामले में जारी है।