बाह: पिनाहट में बालू भरे ट्रक के टायर में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के बसई अरेला स्थित स्याहीपुरा चौराहे पर शुक्रवार सुबह 6 बजे बालू से भरे ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। बताया गया कि औरैया से फतेहाबाद जा रहे ट्रक का टायर फटने के बाद हादसा हुआ। तेज धमाके और आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए मिट्टी, रेत और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।