उरई: व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में उरई कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों पर मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Mar 31, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को व्यक्ति ने मामले की तहरीर देते हुए बताया, व्यक्ति के साथ मोहल्ला राजेंद्र नगर में कुछ लोगों का विवाद हो गया था, वहीं विवाद के चलते तीन लोगों ने व्यक्ति के साथ बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, जिस पर उरई कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।