उरई: मोहल्ला शांति नगर की महिला ने कुछ लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
Orai, Jalaun | Mar 31, 2024 मोहल्ला शांति नगर निवासी महिला ने उरई कोतवाली पुलिस के पास तहरीर देते हुए कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके घर में लगे पेड़ को कुछ लोगों ने काटा जिसपर महिला ने उनसे पेड़ काटने को मना किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।