पेण्ड्रा: स्वीकृत पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग चौथे दिन भी बुलंद, मार्निंग ग्रुप ने संभाली क्रमिक भूख हड़ताल की कमान
गौरेला पेंड्रा मरवाही वर्ष 2018 में स्वीकृत 13 किलोमीटर लंबे पेंड्रा बाईपास के निर्माण की मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नेतृत्व में चल रहा जनआंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी पूरे उत्साह, अनुशासन और बढ़ते जनसमर्थन के साथ जारी रहा। नगर की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों के दबाव और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह आंदोलन