राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ ने स्कूली बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले के द्वारा बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय जैतपुरा कला और प्राथमिक विद्यालय खुमानपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली और स्कूली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया।