इस्लामनगर अलीगंज: डीईओ ने जमुई जिले के सभी हाई स्कूल एवं प्लस-टू विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार जिले के सभी हाईस्कूल एवं प्लस-टू विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होगी। डीईओ दयाशंकर ने सभी विद्यालयों को परीक्षा की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने सोमवार को 6 बजे बताया कि कक्षा 9वीं व 10वीं की परीक्षा 1 से 3 जुलाई तथा 12वीं की परीक्षा 1 से 6 जुलाई तक होगी।