जमालपुर: नगर निगम के संवेदक ने वार्ड में कार्य करने देने के एवज में वार्ड 19 के पार्षद पर 15% कमीशन की मांग करने का लगाया आरोप
दरअसल मामला है कि नगर निगम के संवेदक मनीष कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 19 में नगर निगम के द्वारा नाली निर्माण का कार्य लॉटरी के माध्यम से आवंटित की गई थी। उल्लेखनीय है कि संवेदक मनीष कुमार झा से वार्ड नंबर 19 में कार्य करने के बाद में वार्ड पार्षद पूनम देवी के द्वारा 15% कमीशन की मांग की गई।