श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक पेज हैक, अश्लील तस्वीरें डाली; मंदिर न्यास ने साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के फेसबुक पेज को साइबर हैकर्स ने हैक कर लिया। फेसबुक का पासवर्ड भी बदल दिया और मंदिर की फेसबुक स्टोरी में अश्लील पोस्ट अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी तब हुई जब टीम ने सुबह आरती की फोटो अपलोड करने के बाद अगली आरती की तस्वीर पोस्ट करने के लिए पेज खोलना चाहा, लेकिन पेज नहीं खुला।