गया जिले में महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के उद्देश्य से नए बैरक का उद्घाटन किया गया। थाना परिसर में बनाए गए इस बैरक का उद्घाटन डीएसपी कमलेश कुमार और थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह बैरक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा तैयार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस भवन में महिला सिपाहियों के रहने के लिए सभी