गभाना: गभाना थाना पर थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, सीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
गभाना थाना परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सीओ महेश कुमार ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस के दौरान निर्धारित समय दोपहर दो बजे तक जमीनी विवाद से संबंधित कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं।