हनुमानगढ़: किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस पर उठे सवाल, मेडिकल नहीं कराने और दबाव में बयान दिलाने के आरोप
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में बुधवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पिता के अनुसार, 21 अप्रैल को उसकी 14 वर्षीय बेटी को भविष्य पुत्र अनिल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।