गिरिडीह: अरगाघाट में युवतियों से छेड़खानी पर हंगामा, स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
नगर थाना क्षेत्र के अरगाघाट में मंगलवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे युवतियों के साथ छेड़खानी मामले में स्थानीय लोगों ने दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गई. घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली गई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम दो युवतियां अरगाघाट सड़क से गुजर रही थीं।